फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   184th Urs-e-Qadri from 8th, pilgrims from across the country will gather

Budaun News: 184वां उर्स-ए-कादरी आठ से, देशभर से जुटेंगे जायरीन

Tue, 04 Nov 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
184th Urs-e-Qadri from 8th, pilgrims from across the country will gather
उर्स ए कादरी को लेकर की जा रही तैयारियां। स्रोत प्रवक्ता
बदायूं। दरगाह आलिया कादरिया पर हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का 184वां सालाना उर्स-ए-कादरी आठ नवंबर से शानों-शौकत और अदब-ऐहतिराम के साथ शुरू होगा। तीन दिन तक चलने वाला यह उर्स 10 नवंबर को कुल शरीफ की फातिहा के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन

दरगाह परिसर में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में खानकाह के प्रवक्ता मोहम्मद तनवीर कादरी ने बताया कि उर्स की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उर्स का आगाज आठ नवंबर को कुरआनख्वानी और तबर्रुकात शरीफ के जुलूस से होगा। दिनभर हल्का-ए-जिक्र, उलमाओं की तकरीरें और नातख्वाहों की रूहानी महफिलें आयोजित की जाएंगी। नौ नवंबर को बाद नमाज-ए-जुहर तबर्रुकात शरीफ की जियारत कराई जाएगी।
विज्ञापन

रात में भव्य कादरी मजीदी कांफ्रेंस होगी। दस नवंबर को बाद नमाज-ए-फज्र कुल शरीफ की फातिहा के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा। प्रवक्ता ने बताया कि उर्स के सभी इंतजाम साहिबे सज्जादा काजी-ए-जिला हजरत मौलाना अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed