{"_id":"5ccde0fbbdec2207790740ed","slug":"181556996347-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार रात एक रोडवेज बस ने स्कूूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी और चालक को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे चालक को अपने सुरक्षा में लिया तथा घायल को जिला अस्पताल भेजा।
शहर निवासी आदिल स्कूटी से जालंधरी सराय चौराहे से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई और रोडवेज बस को रोक लिया। नाराज भीड़ ने चालक को जमकर पीटा। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जैसे-तैसे भीड़ को शांत करके चालक को उनके चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने घायल आदिल को जिला अस्पताल भेजा, जिसके बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया। चालक को पुलिस ने सुरक्षा में ले लिया है। ब्यूरो