फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी कराती मिली आशा, बर्खास्तगी के आदेश

प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी कराती मिली आशा, बर्खास्तगी के आदेश

Sat, 05 Jan 2019 09:18 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी कराती मिली आशा, बर्खास्तगी के आदेश
प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी कराती मिली आशा, बर्खास्तगी के आदेश
विज्ञापन

बदायूं। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह और उनकी टीम ने शनिवार देर शाम शहर के प्राइवेट अस्पतालों में छापामारी की। एक अस्पताल में उझानी क्षेत्र की आशा वर्कर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराते मिली। इस पर सीएमओ ने उसे बर्खास्त करने के आदेश दिए, साथ ही दोनों अस्पतालों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।

सीएमओ ने अपनी टीम के साथ सबसे पहले हाइडिल कॉलोनी स्थित राजश्री हॉस्पिटल में छापा मारा। उन्होंने हॉस्पिटल में मौजूद मिले प्रत्येक व्यक्ति और महिला से पूछताछ की। उनसे हॉस्पिटल आने का कारण पता किया। इस दौरान एक महिला उझानी क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर भोगी की आशा वर्कर निकली। अपना नाम कमलेश बताते हुए कहा कि वह एक गर्भवती महिला को डिलीवरी कराने लाई थी। सीएमओ ने आशा को बर्खास्त करने के आदेश दिए। जांच में हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन तो निकला लेकिन बोर्ड पर लिखे डॉक्टर नहीं मिले। वार्ड में कोई व्यवस्था नहीं मिली। इस पर हॉस्पिटल प्रबंधक को नोटिस दिया गया है। उसके बाद सीएमओ ने लालपुल रोड अल मजीदी फातिमा नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच में पता चला कि नर्सिंग होम के पास आयुर्वेदिक दवाओं और इलाज का रजिस्ट्रेशन था लेकिन नार्सिंग होम में अंग्रेजी दवाओं का मेडिकल स्टोर चल रहा था। मरीजों को भी यही दवाएं लिखी जा रही थीं। ओपीडी चलती मिली और नर्सिंग होम में डिलीवरी होती पाई गईं। सीएमओ ने नर्सिंग होम को भी नोटिस देकर इसका जवाब मांगा है। छापामारी के दौरान डॉ. कौशल गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक सुरेश बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed