फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man takes women's dead body on shoulder from District Hospital

जिला अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार! कंधे पर ले गया पत्नी का शव

Tue, 08 May 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 08 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Man takes women's dead body on shoulder from District Hospital
man with dead body
जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ने सोमवार मानवता को शर्मसार कर दिया। जिला अस्पताल में दो-दो शव वाहन होने के बावजूद एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का शव कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा। यह मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी दी है। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मझारा निवासी सादिक की पत्नी मनीषा जिला अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई। इस पर सादिक ने जिला अस्पताल के सीएमएस से शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्हें यह भी बताया गया कि उसका गांव 25 किलोमीटर दूर है। सीएमएस डॉ. आरएस यादव को प्रार्थना पत्र भी लिखकर दिया। इसके बावजूद जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। आखिर में सादिक पत्नी का शव अपने कंधे पर लादकर ले गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला दोपहर करीब 12:45 पर जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। अपराह्न करीब 03:20 पर उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक 03:55 पर शव वाहन आया था। इससे पहले सादिक पत्नी का शव ले गया। कुछ दूर जाकर उन्होंने प्राइवेट वाहन कर लिया, जिसमें शव रखकर अपने घर ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed