फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिलेभर में निकाली गई स्वच्छता रैली, लोगों को किया जागरुक

जिलेभर में निकाली गई स्वच्छता रैली, लोगों को किया जागरुक

Wed, 18 Apr 2018 09:27 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
जिलेभर में निकाली गई स्वच्छता रैली, लोगों को किया जागरुक
फोटो-17 आर-
विज्ञापन

फोटो-49

स्वच्छता रैलियां निकालकर किया जागरूक
स्वच्छ भारत दिवस मनाया, कई जगह हुईं स्वच्छता गोष्ठियां
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अंतर्गत शहर से लेकर गांवों तक स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालीं। कई जगह पर स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन हुआ। शहर में सदर विधायक, डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है। इसमें सभी लोग मिलकर शहर, गांव एवं देश को साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने स्वच्छता समिति की टीमों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में रोजाना साफ-सफाई की व्यवस्था रखें। शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा, तक तक समाज की कुरीतियां दूर नहीं होंगी। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, डीडीओ सेवाराम चौधरी, बीएसए प्रेमचंद यादव, डीपीआरओ राजीव कुमार मौर्य मौजूद रहे।
जूनियर हाईस्कूल मझिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, स्वेता गुप्ता, राजीव कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, सपना वासुदेव, रेनू यादव व अमन दीप समेत बच्चे रैली में शामिल रहे।
विज्ञापन

---------------
अनुपस्थित बच्चों की नहीं दी जानकारी, वेतन रोका
बुधवार को डीएम, ब्लाक सालारपुर के गांव पलिया झंडा के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। अध्यापिका, विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों की जानकारी डीएम को नहीं दे पायी। इसके चलते डीएम ने उनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सखानूं। नगर पालिका कार्यालय पर स्वच्छता समिति की बैठक हुई। चेयरमैन शमीना बेगम ने सभी को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। सैदपुर। नगर पंचायत कार्यालय से चेयरमैन पति विकार अहमद खां के नेतृत्व में रैली निकाली गई। वहीं उझानी, आसफपुर बीईओ मौजूद रहे।
बिल्सी। एसडीएम लाल बहादुर सिंह, चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। गांव वैन में उच्च प्राथमिक स्कूल में भी रैली निकाली। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विजेता यादव मौजूद रहीं।
वजीरगंज। पशु चिकित्सा अधिकारी आसफपुर डॉ. एके पाठक व सीडीपीओ ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। चेयरमैन शमा परवीन ने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। रुदायन। नगर स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकाली। चेयरमैन अरविंद शर्मा, प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने रैली को रवाना किया।
कुंवरगांव। चेयरमैन शीतल गुप्ता के नेतृत्व में नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें कस्बे के प्राथमिक विद्यालय, विद्या देवी ज्योति जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
ककराला। जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा, डूडा के वीवी सिंह, पूर्व विधायक मुस्लिम खान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया गया।
गुलड़िया। नगर पंचायत कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से स्वछता रैली निकाली गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
दातागंज। शासन की मंशा के अनुरूप बुधवार को नगर में स्वच्छता रैली चेयरमैन राजीव कुमार सिंह व चेयरमैन आकाश वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें जीआईसी के विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं विधायक नगर के अलावा सेवा नगला, चंगासी, गौतरा में आयोजित रैली में शामिल हुए। वही अहमद नगर रुखाड़ा में विधायक ने खुद सड़कों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं सेवानगला में शौचालय बनाने के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया।

उसहैत। चेयरमैन सैनरा वैश्य के नेतृत्व में नगर में स्वच्छता रैली निकाली गई। लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे। तक तक विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed