{"_id":"59a1c9b34f1c1bf51e8b49c6","slug":"181503775155-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय माध्यमिक तीरंदाजी में चमकीं भदवार कॉलेज की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय माध्यमिक तीरंदाजी में चमकीं भदवार कॉलेज की छात्राएं
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की मेजबानी में शनिवार को माध्यमिक कॉलेजों की मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निशाना साधकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बरेली और बिसौली के प्रतिभागी जुटे लेकिन मेजबान कॉलेज की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन से कॉलेज को पहले नंबर पर पहुंचा दिया। बिसौली के मदनलाल कॉलेज के प्रतिभागियों को दूसरा और बरेली के मनोहर भूषण कॉलेज को तीसरे स्थान मिला।
भगवान दास पैलेस में मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रात: 10 बजे शुरू हुई। सराफ मनीष गोयल ने निशाना साधकर प्रतियोगिता की शुुरुआत की। सीनियर बालिका वर्ग में मेजबान भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की उमा कुशवाह और प्रियंका शाक्य, प्रगति शाक्य, पूजा यादव, दिव्या, श्वेता झा, ज्योति कुमारी, जूनियर बालिका वर्ग, सब जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा, कनिष्का और स्वाति ने स्थान पाया। नौ प्रतिभागियों की जीत की वजह से मेजबान कॉलेज अव्वल रहा।
सीनियर बालक वर्ग में मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली के लक्ष्मी नारायण, अनुभव, मुनेश, अनेमाल और अक्षय, बरेली के तिलक इंटर कॉलेज के अमन और बरेली के ही मनोहर भूषण कॉलेज के यूनुस अली ने स्थान पाया।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग में मदनलाल कॉलेज के उज्जवल और अमित तो मनोहर भूषण कॉलेज के मोहम्मद जाकिर हुसैन का प्रदर्शन शानदार रहा। ओलंपिक संध के जिलाध्यक्ष राज मेहंदीरत्ता ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नेवराज छाबड़ा, जयपाल थरेजा, हनी सपरा, सुजाता माथुर, दीक्षा छाबड़ा, अनिल अग्निहोत्री, रामऔतार, मीरा यादव ओर मेहरबान सिंह आदि मौजूद थे। ----------------
प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे विजेता स्टूडेंट्स
उझानी। ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेहंदीरत्ता ने बताया कि मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता बने छात्र और छात्राओं को चयन प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के जाने वाले बच्चों के साथ कोच को भी भेजा जाएगा। इससे पहले कॉलेज अपने बच्चों का रिहर्सल भी कराएगा।