फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अब रामगंगा में बढ़ने लगा जलस्तर

अब रामगंगा में बढ़ने लगा जलस्तर

Sun, 23 Jul 2017 07:18 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
अब रामगंगा में बढ़ने लगा जलस्तर
बदायूं। नरौरा बैराज से गंगा में रविवार को 37194 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, गंगा में अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। कुछ स्थानों पर जल स्तर कम होने से गंगा ने कटान तेज कर दिया है। इधर, रामगंगा का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। रामगंगा में कालागढ़ बांध से रविवार को 20 हजार क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया। बरेली में रामगंगा पर चल रहे बांध के निर्माण की वजह से रामगंगा की धारा में तब्दीली दिख रही है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते जिले की छोटी नदियों का भी जल स्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

सहसवान में गंगा-महाबा बांध पर गंगा की धारा टकरा रही है। गंगा का जल स्तर बढ़ने के बाद यहां महाबा नदी में भी उफान देखने को मिल रहा है। हालांकि, महाबा या गंगा अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। नरौरा बांध से गंगा में लगातार वाटर डिस्चार्ज किया जा रहा है। कछला में गंगा का मीटर गेज रविवार को 162.30 रिकॉर्ड किया गया। मीटर गेज 163.50 से ऊपर पहुंचने पर गंगा रौद्र रूप अपना लेती हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं है। जलस्तर कम होने की वजह से गंगा ने कुछ स्थानों पर कटान तेज कर दिया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक गंगा और रामगंगा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इधर, नरौरा बैराज के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को गंगा में वाटर डिस्चार्ज में इजाफा हो सकता है। शनिवार को हरिद्वार से छोड़ा गया पानी सोमवार शाम तक नरौरा पहुंच जाएगा। नरौरा से कछला तक पानी पहुंचने में करीब 12 घंटे का वक्त लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed