फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   180 people will go for Haj, will catch flights from Lucknow and Delhi between today and June 30

Budaun News: हज जाएंगे 180 लोग, आज से 30 जून के बीच लखनऊ व दिल्ली से पकड़ेंगे फ्लाइट

Sat, 11 May 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
180 people will go for Haj, will catch flights from Lucknow and Delhi between today and June 30
महिला अस्पताल में टीकाकरण कराने को बैठे हजयात्री।फाइल फोटो
बदायूं। हज के लिए 180 लोगों का चयन किया गया है। हवाई यात्रा करके यह लोग मक्का मदीना भी जाएंगे। इनमें से 32 लखनऊ और बाकी लोग दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी हो गईं हैं। सभी लोग 11 मई से 30 जून के बीच में जाएंगे। इन सभी लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण भी करा लिया है। अब जिले से हज के लिए रवानगी शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले से 180 लोगों को हज यात्रा के लिए दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मोहम्मद अली, जिला हज कमेटी के सदस्य अफजाल हुसैन, मदरसा शमशुल उलूम के पूर्व प्रधानाचार्य मुफ्ती शमशाद हुसैन शामिल हुए। इसके बाद में अस्पताल में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिला अल्प संख्यक अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया की हज यात्री अपने साथ में आवेदन फार्म का कवर पेज, आधार कार्ड, अस्पताल में हुआ टीकाकरण कार्ड, कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने का कार्ड आदि साथ में लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले साल से घट गई हज यात्रियों की संख्या



जिले से पिछले साल 283 लोग हज के लिए गए थे। इस बार यह संख्या घटकर 180 रह गई है। दरअसल, हर साल डेढ़ से दो माह का समय आवेदन के लिए मिलता है। हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने वाले मुख्य प्रशिक्षण मोहम्मद अली ने बताया कि इस बार 25 दिन का समय दिया गया था। ऐसे में हज जाने वाले लोगों की संख्या घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed