फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   177 teachers did not get the salary

177 समायोजित शिक्षकों को वेतन और एरियर नहीं मिला

Fri, 19 Feb 2016 07:12 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 19 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
177 teachers did not get the salary
गौरतलब हो कि प्रदेश में वर्षों से काम कर रहे शिक्षामित्रों को शासन द्वारा सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा चुका है। इन शिक्षकों का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, जहां 24 फरवरी को फैसला होना है। प्रदेश शासन पहले ही साफ कर चुका है कि वह शिक्षामित्रों के साथ है। सो उसने हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे होने के बाद सभी समायोजित शिक्षकों को 10 फरवरी तक वेतन और एरियर का भुगतान करने के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दिए। शासन ने यह भी चेतावनी दे दी थी कि यदि उक्त तिथि तक वेतन-एरियर नहीं मिला तो संबंधित बीएसए और लेखाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन के आदेश के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए उन्होंने वेतन और एरियर के भुगतान के लिए समायोजित शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्य में तेजी आने के बाद भी अभी तक जिले के 177 समायोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में पहले बैच में 1,244, दूसरे बैच में 1,664 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया गया था। शासन पर जो रिपोर्ट पहुंची है, उसके अनुसार बदायूं समेत प्रदेश के 35 जिलों में समायोजित शिक्षकों के वेतन और एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर शिक्षामित्र संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जानबूझकर सत्यपान में देरी की जा रही है। जिसकी वजह से वेतन और एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मेरे स्तर से सभी समायोजित शिक्षकों के वेतन और एरियर के भुगतान की कार्रवाई की जा चुकी है। जिनका सत्यापन नहीं आया है, उनका वेतन नहीं मिला है। यदि किसी के दो शैक्षिक प्रमाणपत्र का सत्यापन आ गया है, उनका भुगतान हो गया है। बाकी लेखा विभाग की जिम्मेदारी रह गई है। किसी समायोजित शिक्षक द्वारा उनके पास किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed