फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्वास्थ्य विभाग के 153 कर्मचारियों की संविदा समाप्त

स्वास्थ्य विभाग के 153 कर्मचारियों की संविदा समाप्त

Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के 153 कर्मचारियों की संविदा समाप्त
स्वास्थ्य विभाग के 153 कर्मचारियों की संविदा समाप्त
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से थमाए लेटर, कर्मचारियों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अवनि परिधि कंपनी के तहत स्वास्थ्य विभाग में लगे 153 कर्मचारियों की रविवार को संविदा समाप्त कर दी गई। इन कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले ही संविदा समाप्ति का नोटिस थमा दिया था। अधिकतर कर्मचारियों को मानदेय तक नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने इस संबंध में धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रहे 153 कर्मचारियों को सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा के समय संविदा पर रखा गया था। इनकी ड्यूटी महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में लगाई गई थी। तभी से सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। कुछ माह से अधिकतर कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला था। वह लगातार मानदेय की मांग कर रहे थे। उन्हें मानदेय तो नहीं मिला, शनिवार को उन्हें संविदा समाप्ति का नोटिस दे दिया गया। अचानक संविदा समाप्त होने से सभी कर्मचारी सकते में आ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने संविदा समाप्त करने का विरोध भी किया था। परंतु विभागीय अधिकारियों के आगे उनकी एक न चली। सभी कर्मचारियों को एक-एक कर कार्यालय बुलाकर सेवा समाप्ति के नोटिस दे दिए गए। साथ में यह भी बताया कि उनको रविवार तक और ड्यूटी करनी है। रविवार को 153 कर्मचारियों में से अधिकतर कर्मचारियों ने ड्यूटी भी की थी। परंतु कुछ कर्मचारी नौकरी जाने के गम में ड्यूटी तक नहीं आए। इस संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि विभाग ने उनके साथ गलत किया है। पहले तो उन्हें मानदेय नहीं दिया गया। ऊपर से उनकी संविदा समाप्त कर दी गई। इससे अब वह धरना प्रदर्शन के लिए मजबूूूर हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
अवनि परिधि के तहत लगे कर्मचारियों की संविदा सरकार के आदेश पर समाप्त हुई है। 30 सितंबर को रविवार होने के कारण एक दिन पहले ही उनको संविदा समाप्ति का नोटिस दिया गया था। इसमें विभाग का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आशाराम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed