{"_id":"5b69e89f4f1c1b40368b4856","slug":"171533667487-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी सड़क को नया दिखाकर निकाल ली रकम, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी सड़क को नया दिखाकर निकाल ली रकम, जांच शुरू
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव मुंसिया नगला के प्रधान ने सचिव से साठगांठ कर पुराने खड़ंजे को नया दर्शाकर एक लाख 33 हजार, 933 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर हुई जांच में इस बात का खुलासा हुआ। जांच अधिकारी ने प्रथम दृष्टया शिकायत को सही मानते हुए रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी है।
गांव मुसिया नगला निवासी सत्यवीर सिंह गौतम ने डीएम से शिकायत की थी। इसमें कहा कि उसने जनसूचना के तहत सड़क निर्माण के बारे में जानकारी ली थी। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी देवपाल सिंह ने जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि जनवरी 2016 से जुलाई 2016 के बीच में इस खड़ंजे का निर्माण कराया गया, जबकि वह खड़ंजा पुराना है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीडी एग्री डॉ. रामवीर कटारा के अलावा पीडब्ल्यूडी के जेई को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची टीम ने गांव वालों से वार्ता की। साथ ही मौजूदा खड़ंजे की स्थिति को देखा और जांचा। उप कृषि निदेशक रामवीर कटारा ने बताया कि खड़ंजा पुराना मिला है। प्रथम दृष्टया मामला गोलमाल का लग रहा है। इसकी पूरी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।