फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आयुर्वेदिक अस्पताल में लिखी जाती हैं बाहर की दवाएं

आयुर्वेदिक अस्पताल में लिखी जाती हैं बाहर की दवाएं

Tue, 17 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल में लिखी जाती हैं बाहर की दवाएं
आयुर्वेदिक अस्पताल में लिखी जाती हैं बाहर की दवाएं
विज्ञापन

एमआर को मिलती है तरजीह, मरीजों को देखने की नहीं होती डॉक्टर को फुर्सत
जमकर हुआ हंगामा, किसी तरह मरीज और तीमारदारों को किया गया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शासन भले ही कितने आदेश करे, लेकिन क्या मजाल है जो डॉक्टर उस पर अमल करें। आदत से मजबूर डॉक्टरों को मरीजों की नहीं बल्कि अपनी चिंता रहती है। यही कारण है कि एमआर को तरजीह मिलती है और बाहर की दवाएं भी लिखी जाती हैं। इसी मुद्दे को लेकर यहां जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। बाद में किसी तरह हंगामा करने वालों को शांत किया गया।

यह वाकया करीब 12.30 बजे का है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों की संख्या अच्छी खासी थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सभी मरीजों के पर्चे अपने पास जमा कर लिए और उन्हें बाहर बैठने को कह दिया। इसी बीच एक एमआर पहुंचा। डॉक्टर एमआर से बातचीत में व्यस्त हो गए। जो भी मरीज आया उससे पर्चा लेकर अपने पास रखते गए। इस पर मरीज और उनके तीमारदार उखड़ गए और हंगामा करने लगे। युवा मंच संगठन के पदाधिकारियों को जब जानकारी हुई तो वे भी वहां पहुंच गए। संरक्षक ध्रुवदेव गुप्ता ने डॉक्टर से जब बात की तो वह इधर-उधर देखने लगे। ध्रुवदेव ने कहा कि उनके समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर एमआर का अस्पताल में क्या काम। यह सरासर शासन के आदेश के विपरीत है। काफी देर हंगामा होने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह युवा मंच के पदाधिकारियों और मरीज, तीमारदारों को समझाकर शांत कराया। मरीजों और तीमारदारों का आरोप था कि यहां हमेशा ऐसे ही एमआर को न सिर्फ तरजीह दी जाती है बल्कि दवाएं भी बाहर से खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed