फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खुद को असहाय न समझें बेटियां

खुद को असहाय न समझें बेटियां

Tue, 05 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खुद को असहाय न समझें बेटियां
छात्राओं को संबोध‌ित करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। सोमवार से शुरू नारी सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन जीजीआईसी में गोष्ठी करके एसएसपी ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के टिप्स दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए बनाए कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि लड़कियां खुद को असहाय या कमजोर न समझें। डीजीपी के निर्देश पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में एसएसपी चंद्रप्रकाश ने सभी छात्राओं और महिलाओं को अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने यूपी 100, वूमेन पॉवर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्कवॉड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ ट्विटर सेवा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। एसएसपी ने महिलाओं की सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कहा कि यदि कोई हमला कर रहा है तो सबसे पहले शोर मचाए। जितनी तेज हो सके चिल्लाएं। इससे सामने वाले का मनोबल टूट जाता है। आसपास के लोग मदद के लिए आ सकते हैं। यदि कोई गंभीर स्थिति आती है तो दिमाग को संतुलित रखें। घबराने से सामने वाला और हावी हो जाता है। किसी भी व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। सेल्फ डिफेंस के लिए जो भी चीज हाथ में हो, उससे हमला कर दें। यह न सोचें कि उससे सामने वाले का सिर फटेगा या कोई और चोट आएगी। अपने बचाव में की गई कार्रवाई अपराध की श्रेणी में नहीं आती। बताया कि अपने पास हमेशा मिर्च पाउडर या पेपर स्प्रे की बोतल रखें।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि अपने मोबाइल फोन को फास्ट डॉयल मोड में रखें। इसमें 1090, यूपी 100 सहित अपने खास परिचितों के नंबर सुरक्षित रखें। यदि तत्काल 1090 पर संपर्क न हो सके तो 9454401090 पर एसएमएस कर सकती हैं। आप जितनी सतर्क होंगी, उतना ही आपका बचाव हो सकेगा। एसएसपी ने छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनकी शंका भी दूर की। इस बीच एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह कम से कम दो अलग-अलग कॉलेज का भ्रमण करेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि एक ही कॉलेज में दो अधिकारी न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed