फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तुमने मेरे पापा को पीटा, नहीं रहूंगीं साथ

तुमने मेरे पापा को पीटा, नहीं रहूंगीं साथ

Mon, 20 Nov 2017 10:02 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
तुमने मेरे पापा को पीटा, नहीं रहूंगीं साथ
बदायूं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित पारिवारिक परामर्श केंद्र में रविवार को कई दिलचस्प मामले सामने आए। इनमें कुछ में दंपति में समझौता हो गया तो कुछ में विवाद कायम रहा।
एक मामले में सहसवान के पठानटोला निवासी आसिफ का निकाह कई साल पहले गुलाबबानो से हुआ था। दंपति में इस कदर प्यार था कि आसिफ ने बीवी गुलाब के हाथ की कलाई पर दोनों नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी में एजी गुदवा दिया। हालांकि दहेज में कार न मिलने पर उसे छोड़ दिया। एक मामला ऐसा आया जिसमें बदायूं निवासी मोहिनी की शादी उघैती क्षेत्र के सुमित से तीन माह पहले हुई थी। मोहिनी के पिता कभी-कभार शराब पीते हैं। एक बार बहस होने पर उन्होंने सुमित को कुछ अपशब्द कह दिए। इस पर सुमित ने उन्हें पीट दिया। काउंसलिंग के दौरान पति ने सबके सामने माफी मांगी पर मोहिनी ने पिता की इज्जत का वास्ता देते हुए कभी साथ न रहने का निर्णय ले लिया। एक अन्य केस में परिवार की मर्जी के खिलाफ निकाह करने वाला पति अब पत्नी को छोड़कर दुबई चला गया। परिवार वाले लव मैरिज की बात कहकर अलग हट गए। अब महिला की जिंदगी के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। सहसवान क्षेत्र की नरगिस की शादी बागवाला क्षेत्र निवासी तैयब से हुई थी। नरगिस का आरोप था कि तैयब उससे मारपीट करता है और तैयब की भाभी बुरा-भला कहती है। काउंसलर अशोक खुराना की बेंच ने दोनों में समझौता करा दिया। नरगिस साथ जाने को तैयार हो गई, बशर्ते तैयब मारपीट न करे और भाभी भी उल्टा न बोलें।
विज्ञापन

काउंसलिंग करने वालों में डॉ. लता मिश्रा, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, सुषमा कथूरिया, लुबना नकवी, प्यारे सिंह यादव, रामजस अनेजा, अशोक खुराना, अबरार अहमद, डॉ.विष्णु प्रकाश मिश्र, सुरेश चन्द्र जौहरी, वीरेंद्र धींगड़ा आदि रहे। चुनाव के मद्देनजर आगामी परामर्श केंद्र का आयोजन 17 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed