फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोडवेज की बसें आमने-सामने भिड़ीं, चालकों सहित एक दर्जन सवारियां घायल

रोडवेज की बसें आमने-सामने भिड़ीं, चालकों सहित एक दर्जन सवारियां घायल

Sun, 10 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसें आमने-सामने भिड़ीं,  चालकों सहित एक दर्जन सवारियां घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं / अलापुर। अलापुर-सखानू मार्ग पर शनिवार सुबह चार बजे बदायूं डिपो की दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बसों के चालकों के अलावा करीब 12 सवारियां घायल हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसें बेकाबू होते हुए रोड किनारे जा धंसीं। इससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जाम खुलवाया। सड़क दुर्घटना में घायल करीब लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ घायल निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों ने बताया कि दिल्ली से शाहजहांपुर जाने वाली बस में चालक सो रहा था और परिचालक बस को चल रहा था। ।
बदायूं डिपो की बस यूपी 25 एएन 2589 शुक्रवार रात दिल्ली से जलालाबाद जाने के लिए निकली थी। वहीं जलालाबाद से चलकर बस संख्या यूपी 14 एटी 4610 बदायूं की ओर आ रही थी। रास्ते में सुबह लगभग चार बजे अलापुर-सखानू के बीच दोनों बसों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर यात्री सहम गए। गांव वाले मौके पर पहुंचे, उन्होंने घायलों को बसों में से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

बस चालक प्रेमपाल सिंह निवासी जलालाबाद, जरीफनगर निवासी देवेंद्र, परिचालक नीरज कुमार और राम कुमार भी घायल हो गए। बस सवार जरीफनगर के शानू, सिविल लाइंस के नीरज, हजरतपुर की सुनीता, रेशमा, चंदौसी के अनुज, कलान के रारम सिंह, विपिन, अलापुर की ललिता, आकिब, मुकेश, शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी बबलू, भैरोलाल, ललिता, रामसिंह, मुरादाबाद के सलमान खां दाताराम आदि को चोटें आई हैं। ज्यादातार घायल जलालाबाद के रहने वाले है। परिचालकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिवहन निगम की ओर से घायलों को मुआवजे के तौर पर ढाई-ढाई हजार रुपये दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
घायल ने मुआवजा लेने से किया इंकार
परिवहन निगम की ओर से एआरएम राजेश कुमार ने डिपो के इंचार्ज हेमराज सिंह को जिला अस्पताल में घायलों को मुआवजा देने के लिए भेजा था। छह घायल लोगों को ढाई-ढाई हजार का मुआवजा दिया जा चुका था। जैसे ही डिपो इंचार्ज हेमराज सिंह ने शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन निवासी दाताराम को मुआवजे कर राशि दी उसने इंकार कर दिया। दाताराम का कहना था कि इतनी कम मुआवजे की राशि से क्या होगा वह खुद ही इलाज करा लेगा। वहीं हेमराज सिंह ने बताया कि दाताराम से हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया तो उसने रुपये लेने से इंकार कर दिया।
----
चालक को बचाने में लगे स्टेशन प्रभारी
स्टेशन प्रभारी ने चालक को बचाने के लिए अलापुर थाने में दी गई तहरीर में खेल कर दिया। शाहजहांपुर के रहने वाले घायल दंपति आदि ने बताया कि वह शुक्रवार रात नौ बजे के लगभग दिल्ली से बदायूं डिपो की बस में सवार होकर शाहजहांपुर जाने के लिए रवाना हुए थे। भोर में बदायूं से सवारी लेेने के बाद चालक देवेंद्र कुमार ने बस परिचालक रामकुमार को चलाने के लिए दे दी। वहीं अलापुर थाने में दी गई तहरीर पर स्टेशन प्रभारी ने दिल्ली का जिक्र नहीं करते हुए चालक को बचाने के चक्कर में बस का संचालन दिल्ली से न दिखाकर बदायूं डिपो से दिखा दिया।

--------
सवारियां बोली, परिचालक चला रहा था बस
दिल्ली से बदायूं होकर जलालाबाद जा रही बस सवार घायल यात्रियों ने बताया कि हादसा चालक देवेंद्र की लापरवाही से हुआ था। चालक सो रहा था और परिचालक राम कुमार बस चला रहा था। अचानक सामने से आ रही बस को ओवरटेक करने में राम कुमार ने स्टेयरिंग काटा तो बस अनियंत्रित होते हुए जलालाबाद की ओर से आ रहीं बस में जा घुसी। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच होने के बाद लापरवाही बरतने वाले चालक और परिचालक की संविदा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed