फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   17 more died due to fever

बदायूं में नहीं थमा बुखार का कहर, और 17 की जान गई

Tue, 11 Sep 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 11 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बदायूं/बरेली। मंडल में बुखार से मरने वालों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। बदायूं में रविवार से अब तक बुखार से 17 और लोगों की जान चली गई जबकि सैकड़ों लोग बीमार पड़े हैं। बरेली में 13 और शाहजहांपुर में तीन और लोगों की बुखार से मौत हुई है। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवा बांट रही हैं लेकिन हालात बेकाबू हैं। 
विज्ञापन

बदायूं के जगत ब्लॉक के ग्राम महोरा निवासी लाखन (60) की रविवार रात बुखार से मौत हो गई। इसी गांव के गेंदनलाल (45) ने सोमवार को दम तोड़ दिया। वहीं उतरना निवासी वीरपाल की बेटी नेहा (14) की भी मौत हो गई। दातागंज ब्लॉक के ग्राम सराय पिपरिया निवासी डोरीलाल (38) और अंजो देवी (60), ग्राम वीरमपुर निवासी रामबेटी (65) की बुखार से मौत हो गई। वहीं म्याऊ ब्लॉक के ग्राम जमालपुर के बनवारी के बेटे रामदीन (5) समरेर ब्लॉक के ग्राम हसनपुर निवासी नरगिस (15), ग्राम सिमरिया निवासी मौसमी (8), ग्राम नूरपुर निवासी पुष्पा देवी (40), ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी धर्मवीर (35) की भी बुखार से जान चली गई। 
विज्ञापन

बिसौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मदनजुड़ी निवासी रमेश (50) और इसी गांव के राजेश (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सालारपुर ब्लॉक के ग्राम बगुली नगर निवासी अनीता (40) की सोमवार सुबह बरेली ले जाते समय मौत हो गई। आसफपुर ब्लॉक के ग्राम बीधा नगला निवासी सरवती (63) ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। म्याऊ ब्लॉक के ग्राम लभारी निवासी नीरज के बेटे वंश (5) और ग्राम अभियासा निवासी नत्थूलाल (65) की सोमवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed