{"_id":"6734edff5508794a220def55","slug":"17-ayush-doctors-found-missing-action-will-be-taken-badaun-news-c-123-1-sbly1029-129283-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 17 आयुष चिकित्सक मिले नदारद, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 17 आयुष चिकित्सक मिले नदारद, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बदायूं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर आयुष अस्पतालों का 11 नवंबर को निरीक्षण कराया गया था। इस दौरान जिले में 17 चिकित्सक गैरहाजिर मिले थे। इसकी रिपोर्ट उन्होंने शासन को भेजकर डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी के अनुसार आयुष चिकित्सकों की तैनाती की गई है। बदायूं में एलोपैथी के 42, आयुर्वेद के 17, होम्योपैथी के 8 और यूनानी के 8 चिकित्सक हैं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को गोपनीय तरीके से टीम बनाकर जिले में एलोपैथी में तैनात आयुष चिकित्सकों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण कराया गया था।
आयुष चिकित्सकों में से 17 अनुपस्थित मिले थे। मंडलायुक्त ने अनुपस्थित चिकित्सकों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं जिलाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नदारद मिले सभी चिकित्सक सीएमओ के अधीन हेल्थ सेंटरों पर सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं। अब इन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि ऐसी जानकारी उनके पास नहीं है। मंडलायुक्त स्तर से कराई गई जांच में अगर चिकित्सक नदारद मिले हैं और डीएम को कार्रवाई के लिए कहा गया है तो डीएम स्तर से ही कार्रवाई होगी।