{"_id":"5c7d3248bdec222bdf674cfc","slug":"161551708744-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोधोत्सव में राष्ट्र रक्षा और विश्व शांति के लिए किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोधोत्सव में राष्ट्र रक्षा और विश्व शांति के लिए किया यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित आर्य समाज मंदिर पर महर्षि दयानंद बोधोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां राष्ट्र रक्षा और विश्व शांति के लिए यज्ञ किया गया, जिसमें लोगों ने आहुति दीं।
मुख्य वक्ता आचार्य संजीव रूप ने कहा कि शिव का एक अर्थ यज्ञ भी है। यज्ञ की अग्नि शिवलिंग है, जिस पर उत्तम पदार्थ चढ़ाने से शिवलिंग की पूजा होती है और इस पूजा से पर्यावरण शुद्ध होता है। आचार्य महीपाल शास्त्री ने कहा कि बिना ज्ञान के कभी व्यक्ति लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता।
मुख्य अतिथि अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि महर्षि दयानंद ने सभी को जहां सत्य का मार्ग दिखाया वहीं देश को आजाद कराने के लिए मुक्ति का मंत्र भी दिया। इस मौके पर आर्य संस्कारशाला की बेटियों ने वेदपाठ किया। मुक्ति मिश्रा ने शहीदों को कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदीप गोयल, भीकम सिंह, अगरपाल सिंह, राजेश सिंह, प्रज्ञा आर्य, राम मोहन, मयंक मालपाणी, महेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, विनोदानंद मिश्र, विश्वपाल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो