फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दबतोरी स्टेशन से नहीं मिल रहे दौलतपुर चौक के टिकट

दबतोरी स्टेशन से नहीं मिल रहे दौलतपुर चौक के टिकट

Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
दबतोरी स्टेशन से नहीं मिल रहे दौलतपुर चौक के टिकट
दबतोरी। क्षेत्र के उन मजदूरों को बहुत खुशी हुई थी, जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस अब दौलतपुर चौक (हिमाचल प्रदेश) तक जाने लगी है, लेकिन निराशा उन्हें तब हुई जब दबतोरी स्टेशन से उन्हें दौलतपुर चौक तक के टिकट नहीं मिले। हालांकि दबतोरी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि कम्प्यूटर में दौलतपुर चौक के टिकट फीड नहीं हुए हैं जिसकी वजह से यह समस्या आ रही है। जल्द ही यह दूर हो जाएगी, तब लोगों को वहां तक के टिकट आसानी से मिलने लगेंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से बरेली से हिमाचल प्रदेश तक जाने के लिए 14555,14556 अप-डाउन ट्रेन चल रही है । इस ट्रेन से क्षेत्र के लोग हरियाणा, पंजाब और हिमाचल राज्य के कुछ हिस्सों में मजदूरी करने जाते हैं। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ हर रोज रहती है। एक सप्ताह पूर्व इस ट्रेन को रेलवे ने और आगे जाने का रास्ता साफ कर दिया, जिसके बाद यह ट्रेन ऊना से लगभग 50 किलोमीटर दूर दौलतपुर चौक स्टेशन तक जाने लगी, जबकि पहले यह ऊना जिले के अम्ब अंदौरा स्टेशन तक जाती थी। ट्रेन के और आगे जाने से क्षेत्र के यात्रियों में हर्ष का माहौल था, लेकिन दबतोरी, आसफपुर, करेंगी समेत अन्य क्षेत्र के स्टेशनों से अभी यात्रियों को दौलतपुर चौक स्टेशन जाने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मजबूरी में वे टुकड़ों में टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को अधिक किराये का भुगतना पड़ रहा है। यह ट्रेन दिल्ली से दबतोरी सुबह हर रोज लगभग 11 बजे बरेली जाने के लिए पहुंचती है और ऊना जाने के लिए बरेली से तीन बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है।
विज्ञापन


ऊना-हिमाचल पहले अम्ब अंदौरा तक जाती थी, जो एक सप्ताह से दौलतपुर चौक तक जाने लगी है। यह ऊना से लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर है। कम्प्यूटर से अभी दौलतपुर के टिकट नहीं निकल पा रहे हैं। फीडिंग होने पर टिकट यात्रियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, दबतोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed