फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महाशिवरात्रि आज, मंदिरों मे हुई सफाई और सजावट

महाशिवरात्रि आज, मंदिरों मे हुई सफाई और सजावट

Mon, 04 Mar 2019 12:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, मंदिरों मे हुई सफाई और सजावट
बदायूं। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए रविवार को मंदिरों में खासी तैयारियां की गईं। मंदिरों में जहां भीड़ के मद्देनजर खासे इंतजाम किए गए, वहीं विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों समेत शिव मंदिरों में रविवार पूरे दिन पूजा और जलाभिषेक की तैयारी की जाती रहीं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को श्रद्धापूर्वक और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुटने लगेगी। हर वर्ष की भांति शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, शिवमंदिर आदि पर रविवार दिन भर सफाई और अन्य व्यवस्थाएं किए जाने का क्रम चलता रहा। इस दौरान मंदिरों को खास ढंग से सजाया गया, खासकर शिव मंदिरों पर फूलों और झालरों से सजावट की गई।
विज्ञापन

उघैती। क्षेत्र के गांव सराह बरौलिया में सिद्ध बाबा मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारियां रविवार को जोरों से चलती रहीं। सोमवार को शिव मंदिर पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मेले में मीना बाजार, मिठाइयों की दुकान, खिलौनों की दुकान, बड़ा चरख, काला जादू, मौत का कुआं आदि मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। कस्बे से शिवभक्तों की टोली भी जल भरने के लिये कछला रवाना हो गई। बम भोले के जयकारों से कस्बा गूंज उठा। शिवभक्तों की टोली के आगे बैंडबाजे के साथ काली अखाड़े ने कस्बा वासियों का मन मोह लिया। इस मौके पर अर्पित द्विवेदी, गौरव शर्मा, नन्हे पाराशरी, वासुदेव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। इधर, कस्बे के रियोनाई में महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले में भी दुकानें सजने लगी है। मेले में जलाभिषेक की तैयारियां चल रही है। मेले में प्रकाश, जल, सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई में भी खूब बिके फल
बदायूं। महाशिवरात्रि पर अधिकांश लोग व्रत रहते हैं। ऐसे में रविवार को फलों की जमकर बिक्री हुई। त्योहार पर सबसे ज्यादा महत्व बेर का होता है। व्रत में खाने के अलावा भगवान भोले की पूजा में भी इनका प्रयोग किया जाता है, इसलिए लोगों ने अपनी क्षमतानुसार बेर जरूर खरीदे। इसके अलावा संतरा, अंगूर, केला, पपीता की भी बिक्री हुई। फल विक्रेता राजकुमार ने बताया कि त्योहार के कारण फल महंगे तो हुए, लेकिन ज्यादा नहीं। पूजा में उपयोग होने के कारण बेर 40 रुपये प्रति किलो तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed