{"_id":"5c56f4dbbdec22738442ab26","slug":"161549202651-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता: यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता: यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना केन्द्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। पिछले साढ़े चार साल में करोड़ों युवाओं को मुद्रा लोन के माध्यम से रोजगार से जोड़ा गया है और लाखों युवाओं को अन्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को लगे रोजगार मेले का उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं की प्रतिभा को निखारकर उन्हें कढ़ाई, बुनाई, सिलाई एवं अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि रोजगार मेले से विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी युवा मेहनत से अच्छा कार्य सीखकर विभिन्न विभागों में कार्य करें।
इससे पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री, मेला आयोजक भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, बबराला नगर पंचायत चेयरमैन डीपी यादव, सुभाष गुप्ता, रानी सिंह, बनवारी सिंह, पुरुषोत्तम, एसडीएम बिल्सी लालबहादुर, तहसीलदार रामनयन सिंह, सीओ विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------------------
कई कंपनियों ने लिए इंटरव्यू
सहसवान। मेले मे कई रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए थे। यहां से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अभ्यर्थियों ने कंपनियों द्वारा लगाए गए काउंटरों पर जाकर प्रतिनिधियों को इंटरव्यू दिए।