{"_id":"5c545a47bdec22737b7b7c6f","slug":"161549032007-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शुक्रवार सुबह घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
तकरीबन 36 वर्षीय मोहित माहेश्वरी पुत्र दयाशंकर सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी है। नई सराय पुलिस चौकी के सामने उसकी किताबों की दुकान है। पिता के मुताबिक मोहित शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दूध लेकर लौटा था। उसने घर में दूध रखा और बाहर निकल गया। तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। न तो वह लौटा और न ही उसका कुछ सुराग लग रहा है। उसके दोनों मोबाइल घर पर रखे हुए हैं। सभी जगह खोजबीन कर ली परंतु शुक्रवार शाम तक मोहित की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। उसके गायब होने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यूरो