{"_id":"5c24dc28bdec2256ba1d81c0","slug":"161545919528-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हरबिलास कॉलेज की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हरबिलास कॉलेज की टीम विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल टूर्नामेंट में हरबिलास कॉलेज की टीम विजेता
उझानी (बदायूं)। नगर स्तरीय स्कूल और कॉलेजों के एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मेजबान कॉलेज की दोनों टीमों का अंडर-19 और अंडर-14 में दबदबा रहा। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा ने पुरस्कृत किया।
हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज की मेजबानी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज सुबह हुआ। अंडर-19 ओर अंडर-14 में मेजबान कॉलेज के अलावा विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज, साईंकृपा इंटर कॉलेज, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, एमजीपी कॉलेज समेत 10 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 में मेजबान कॉलेज की ए टीम ने बी टीम को हराया। अंडर-14 में मेजबान कॉलेज की दोनों टीमें विजेता रहीं। एंजलिक फाउंडेशन की ओर से हुए टूर्नामेंट में विजेता टीमों के कप्तान समेत खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। टूर्नामेंट के आयोजन में कोच चांद मोहम्मद, खेल शिक्षक सीपी सिंह, संजीव कुमार पांडेय, हरीशचंद्र पाठक, विवेक उपाध्याय, सुनील गोयल, रियाजुल, कुलदीप शर्मा, दीपक साहू और रचित यादव का सहयोग रहा।