फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दीवारें गिरने से बालक समेत दो की मौत

दीवारें गिरने से बालक समेत दो की मौत

Mon, 27 Aug 2018 02:42 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
दीवारें गिरने से बालक समेत दो की मौत
बदायूं। जिले में बारिश कहर बरपाने लगी है। पिछले 24 घंटे में छह लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को सहसवान में मकान की दीवार और इस्लामनगर में छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह कुंवरगांव और सिविल लाइन इलाके में दीवार गिरने पर मलबे में दबे एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। उसावां में दीवार गिरने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उझानी में एक परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुपुरी विनायक निवासी लालाराम का तीन वर्षीय बेटा गौरव शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते गौरव कच्ची चौपाल के पास पहुंच गया। उसी समय चौपाल की दीवार भरभराकर ढह गई, जिससे गौरव मलबे के नीचे दब गया। दीवार गिरते ही गली में खड़े लोग दौड़ पड़े। शोर सुनकर परिवार वाले भी घर के बाहर पहुंचे। लोगों ने जैसे-तैसे मलबा हटाकर गौरव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। लालाराम के दो बेटों में गौरव छोटा था। सूचना मिलते ही खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव और सिपाही नीरज मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सपा विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
सहसवान। दीवार से दबकर मरे तीन लोगों के परिवार वालों को सांत्वना देने सपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव पहुंचे। मृतकों के परिजनों को ढाढंस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष शोएब नकवी, अब्दुल रहमान, डॉ. सूरज, बच्चू अंसारी, सभासद वकील अहमद आदि मौजूद रहे। इधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय सचिव मजहर अंसारी के आवास पर शोक सभा आयोजित हुई और शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव। वार्ड नंबर पांच में करीब 50 वर्षीय प्रेमचंद शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक पड़ोसी सुरेश की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसका पूरा मलबा प्रेमचंद के ऊपर जा गिरा, जिससे वह दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर सो रहे परिवार वाले जाग गए। उनके शोर मचाने पर तुरंत पड़ोसी संजू और महेंद्र आदि पहुंच गए। सभी ने मिलकर मलबा हटाने के बाद प्रेमचंद को बाहर निकाला। परिवारवाले उन्हें जिला अस्पताल ले जाने को थे। मगर इससे पहले प्रेमचंद ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
उसावां। शुक्रवार रात उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम नैनामई निवासी मुकेश परिवार के साथ में सो रहे थे। रात करीब दो बजे पड़ोसी की कच्ची दीवार उनके मकान पर ढह गई, जिससे मुकेश का मकान भी हिल गया और लिंटर चटक गया। कुछ मलबा आंगन में सो रही उनकी 35 वर्षीय पत्नी मलती के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मकान ढहते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। परिवार वाले मालती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुइया निवासी जसवीर का गांव के ही एक छोर पर कच्चा मकान था। शुक्रवार रात तेज बारिश हुई तो उसके मकान की एक दीवार दरक गई। तड़के उसने बच्चों समेत पड़ोसी के घर में शरण ली लेकिन वह घरेलू सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जाता, उससे पहले ही छत भी गिर पड़ी। इससे घर में रखा अनाज, घरेलू सामान और साइकिल समेत करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed