{"_id":"5a0c5e014f1c1b70548bd6d0","slug":"161510759937-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष विंग में लगा था ताला, तीनों डॉक्टर हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष विंग में लगा था ताला, तीनों डॉक्टर हटेंगे
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष विंग में लगा था
ताला, तीनों डॉक्टर हटेंगे
बदायूं। सीएमओ ने बुधवार को जिला अस्पताल के आयुष विंग और जगत पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिलीं। लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने सुबह पौने ग्यारह बजे आयुष विंग का निरीक्षण किया तो वहां ताला लटका था। यहां तैनात डॉ. सोहेल खान, पंकज सिंह और मनोज राठौर दो महीने पहले भी निरीक्षण में नहीं मिले थे। इस बार सीएमओ ने इन्हें यहां से हटाकर दूसरे अस्पतालों में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही इनका वेतन रोकने को लिखा। इसके बाद वह जगत पीएचसी पहुंचे। वहां सवा ग्यारह बजे प्रभारी डॉ. ख्यालीराम अस्पताल में घुस रहे थे। उनसे जवाब मांगा गया। सीएमओ ने देखा कि लेबर रूम से लेकर इमरजेंसी तक गंदी पड़ी है। आक्सीजन का एक सिलेंडर खाली पड़ा था। एक कमरे पर ताला पड़ा था। पता चला कि कई माह पहले ककराला ट्रांसफर हुईं एएनएम सरोज यादव ने कमरे से कब्जा नहीं छोड़ा है। सीएमओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि कमरा छोड़ने पर ही वेतन निकाला जाए। अस्पताल से वार्ड ब्वाय चेतन प्रकाश, बीएचडब्ल्यू शोभा शर्मा और स्वास्थ्य सहायक अंशुल सक्सेना गायब थे। बीपीएम आयुष रस्तोगी और ब्रांच एकाउंट मैनेजर तरुण चौहान भी नहीं मिले। इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जानकारी मिली कि नवीन पीएचसी गुलड़िया और गिधौल में तैनात डॉक्टर भी ड्यूटी नहीं आते।