{"_id":"584451ae4f1c1b0e2fa86477","slug":"16-medical-store-license-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 16 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 16 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Medical Lab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्तें पूरा न करने वाले जिले के 16 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इन सभी मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक और मानक पूरे न होने की दशा में इन लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिले में औषधि प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान 11 दवाओं के नमूने भरे गए।
औषधि प्रशासन विभाग ने नवंबर में पूरे जिले में अभियान चलाकर मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इस दौरान 16 ऐसे मेडिकल स्टोर मिले जो लाइसेंस की शर्तें पूरी नहीं कर रहे थे। इन सभी के लाइसेंस निलंबित करने के बाद नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभियान के दौरान 16 अलग-अलग दवाओं के नमूने भरे। ये नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। जांच में फैजगंज बेहटा थाने के गांव ओरछी स्थित अर्पित मेडिकल की एक दवा का नमूना फेल हो गया है। यह दवा मुजफ्फरनगर की एक कंपनी की थी। औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
छापामारी के बाद 16 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 11 दवाओं के नमूने प्रयोगशाला भेजे थे। इनमें एक दवा का नमूना जांच में फेल हुआ है। मेडिकल संचालक को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद संबंधित कंपनी को नोटिस दिया जाएगा।- पवन कुमार, औषधि निरीक्षक