फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1584 Poor Will fix the roof

1584 गरीबों को मिलेगी पक्की छत

Fri, 19 Jun 2015 07:50 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 19 Jun 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन

जिले में गरीबों के भले की योजनाओं में सबसे अहम आवास की योजना है। इसके तहत जिले से 1584 लोहिया आवास की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। खास बात यह है कि लोहिया आवास केवल समग्र गांवों के गरीबों को ही दिए जा रहे हैं। वर्ष 2015-16 में 31 समग्र गांवों में यह आवास गरीबों को दिए जाने हैं।

विज्ञापन


अब तक लोहिया आवासों के वितरण की स्थिति
वर्ष 2014-15     1539
वर्ष 2013-14       309
वर्ष 2012-13       505

अब 2.75 लाख कीमत हो गई लोहिया आवास की
लोहिया आवासों को आवंटन 2012-13 से लागू है शुरू में वर्ष 2014 तक इसके लिए 1.30 लाख रुपये निर्धारित थे। वर्ष 2014 से इसकी कीमत बढ़ाकर 2.45 लाख रुपये कर दी गई। अब इसकी कीमत में इजाफा कर 2.75 लाख कर दी गई है। इन आवासों मे सोलर लाइट और शौचालय अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


लोहिया आवास को पात्रता
1. आवासहीन हो
2. समग्र गांव का निवासी हो
3. वार्षिक आय 36 हजार से अधिक न हो

इंदिरा आवास बांटे जा चुके हैं सात हजार
गरीबों की अपनी छत देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सात हजार इंदिरा आवास भी बांटे गए हैं। लोहिया आवास की कीमत अब 2.75 लाख रुपये है जबकि  इंदिरा आवास की कीमत केवल 70 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा आवास को भी संभावनाएं तलाशी
शासन के निर्देश पर इंदिरा आवास के लिए भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। पूर्व में वर्ष 2002 की गरीब सूची से इंदिरा आवासों का आवंटन हुआ है।

गरीबों को घर सबसे अहम जरूरतों में शामिल है। इसके लिए शासन से मिले निर्देशों पर तात्कालिक प्रभाव से सूचनांए भेजी जाती हैं ताकि स्वीकृतियों में कोई व्यवधान न हो। ब्लाकों से आई सूचियों पर पूरी पारदर्शिता से गरीबों को आवासों के आवंटन की व्यवस्था है। -रामरक्षपाल सिंह यादव, पीडी, डीआरडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed