फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हार्टअटैक से मरा था शाहजहांपुर का अमरेश

हार्टअटैक से मरा था शाहजहांपुर का अमरेश

Tue, 02 Jul 2019 06:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
हार्टअटैक से मरा था शाहजहांपुर का अमरेश
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार देर शाम मरा युवक जहरखुरानी का शिकार नहीं हुआ था, बल्कि उसकी मौत हार्टअटैक से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर ढाई निवासी अमरेश (35) पुत्र दिनेश खेतीबाड़ी करके परिवार चला था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। चार पांच दिन पहले वह नौकरी की तलाश में दिल्ली गया था लेकिन मन नहीं लगने पर रविवार को वह दिल्ली से लौट रहा था। देर शाम रोडवेज बस स्टैंड पर वह बस के बारे में जानकारी लेने के लिए पूछताछ केंद्र गया था। जहां वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत पर कयास लगाए जा रहे थे कि उसे दिल्ली से लौटते समय जहरखुरानी बदमाशों ने जहर दे दिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात उसके परिवार वालों के पहुंचने के बाद पुलिस ने सोमवार को अमरेश के शव का पोस्टमार्टम करा दिया, जिसमें उसकी मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed