फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बीयर पार्टी करने वाले कर्मचारियों से पीडी ने मांगा जबाव

बीयर पार्टी करने वाले कर्मचारियों से पीडी ने मांगा जबाव

Tue, 02 Jul 2019 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
बीयर पार्टी करने वाले कर्मचारियों से पीडी ने मांगा जबाव
बदायूं। विकास भवन में तैनात कर्मचारी पिछले दिनों ड्यूटी के समय में एक बार में बैठकर बीयर पी रहे थे, जिसका वीडियो वायरल होते ही विकास भवन में अफरातफरी मच गई। लोगों ने कर्मचारियों की पहचान की, तो पता चला कि वे कर्मचारी जिला प्रोबेशन कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारी थे। अब चार दिन बाद पीडी ने सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने की दशा पर कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विगत 27 जून को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें पता चला कि कुछ लोग एक बार में बैठकर दोपहर के समय बीयर पार्टी मना रहे थे। जब ये वीडियो लोगों के पास पहुंची, तो इन बैठे हुए कर्मचारियों की पहचान जिला प्रोबेशन कार्यालय में तैनात आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के रूप में हुई। जब इसकी जानकारी शुरू में विभागीय अधिकारियों को हुई, तो वह भी सकते में आ गए। पहले उन्होंने इसकी जानकारी की कि क्या वे कर्मचारी विभाग में तैनात हैं या नहीं। इसी से इनके प्रोबेशन कार्यालय में तैनात होने का पता चला। इस पर सोमवार को पीडी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार ने बीयर पार्टी में शामिल कर्मचारियों को तलब किया। उन्हें तीन दिन की मोहलत देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


इस संबंध मेें सभी से स्पष्टीकरण मंगा गया है। तीन दिन का समय दिया है। वह इस बीच अपना संतोषजनक स्पष्टीकरण देें, अगर उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया, तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार, पीडी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed