फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फेसबुक पर डीएम के साथ दिखा रेप का आरोपी धर्मेंद्र प्रधान

फेसबुक पर डीएम के साथ दिखा रेप का आरोपी धर्मेंद्र प्रधान

Tue, 18 Jun 2019 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर डीएम के साथ दिखा रेप का आरोपी धर्मेंद्र प्रधान
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में भाई और भतीजे के साथ नामजद प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान का फेसबुक अकाउंट रविवार देर रात उस समय चर्चा में आ गया। दरअसल उसने खुद डीएम के साथ वाला अपना फोटो फेसबुक पर अपलोड किया। यह फोटो कछला में गंगा आरती के दौरान का है। फोटो कब का है, यह तो जांच के बाद ही पता लगेगा लेकिन आरोपी जिलाध्यक्ष ने खुद की डीएम के साथ नजदीकियां दिखाने की कोशिश जरूर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट में पांच जून को किशोरी के बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में तरमीम केस में प्रधान पति धर्मेंद्र सिंह, उसका भाई देवेश और भतीजा शानू नामजद हैं। धर्मेंद्र प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष भी है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर डीएम दिनेश कुमार सिंह के साथ फोटो रविवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर अपलोड किया। फेसबुक पर अपलोड फोटो में वह डीएम के पीछे खड़ा है। साथ में अपलोड अन्य फोटो में वह जिले के ही भाजपा के कुछ नेता के साथ नजर आ रहा है। कछला गंगाघाट से जुड़े ये फोटो आरती के दौरान के बताए जा रहे हैं। आरोपी धर्मेंद्र का फेसबुक अकाउंट खंगालने पर यह भी सामने आया कि नामजदगी से पहले कई बड़े नेताओं और अफसरों के साथ उसके फोटो लोड हैं। अपने फेसबुक अकाउंट पर डीएम के साथ का फोटो अपलोड करने के पीछे की मंशा को लेकर जानकारों की मानें तो यह सब विवेचना में पुलिस को दबाव में लेने की कवायद भी हो सकती है।
विज्ञापन


यह था सामूहिक दुष्कर्म का पूरा मामला
धर्मेंद्र प्रधान के गांव की किशोरी 30 मई को अपनी पशुशाला से लापता हो गई थी। दो दिन बाद वह उझानी में धर्मेंद्र के कार्यालय में बदहवास मिली थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसे बहला-फुसला कर अगवा कर लिए जाने का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद किशोरी ने कोर्ट में बयान दिया तो पुलिस को केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं भी जोड़नी पड़ गईं। केस तरमीम होने के बाद से तीनों आरोपी भागे हुए हैं। इस बीच, किशोरी का पिता पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए एडीजी बरेली जोन से शिकायत कर चुका है। उसके पिता की मानें तो किशोरी का नशा देकर दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सभी काम निष्पक्ष तरीके से किए जा रहे हैं। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान पर जो आरोप लगे हैं, उनके बाद में उझानी पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद जांच में जो पाया जाएगा, उसके आधार पर उचित कार्रवाई होगी। रही बात फोटो अपलोड करने की तो उसके संबंध में जानकारी नहीं है कि कब और क्यों फोटो अपलोड किए गए हैं।
-दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed