फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मिट्टी की ढांग में दबकर वृद्ध की मौत, नाती घायल

मिट्टी की ढांग में दबकर वृद्ध की मौत, नाती घायल

Tue, 18 Jun 2019 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की ढांग में दबकर वृद्ध की मौत, नाती घायल
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिठामई में सोमवार को तालाब से मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग गिरने से वृद्ध की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम मिठामई निवासी मोहनलाल (70) सोमवार दोपहर बाद अपने पांच वर्षीय नाती सुधीर के साथ गांव के नजदीक तालाब में मिट्टी खोदने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बाबा नाती तालाब किनारे बैठे नीचे से सूखी मिट्टी खोद रहे थे। उसी दौरान तालाब की ऊंची ढांग उनके ऊपर भरभराकर जा गिरी। इससे दोनों दब गए। हादसे के दौरान कुछ लोग आसपास खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया। इससे गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत ही मिट्टी हटाना शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक मोहनलाल की मौत हो गई। इधर, हादसे की सूचना पर परिवार वाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। सुधीर की सांस चलती देखकर उसे बिसौली के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed