{"_id":"5cf174eebdec22075c11811d","slug":"1559328029943-badaun-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 43 के पार, धूप और गर्म हवा से आमजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 43 के पार, धूप और गर्म हवा से आमजन बेहाल
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार को पारा 43 के पार हो गया। दोपहर से सड़कों और बाजारों में तेज धूप के कारण सन्नाटा पसरा रहा। जरूरतमंद लोग ही शरीर ढककर बाहर निकले। देर शाम को लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे, तो कुछ रौनक बढ़ी दिखी।
गर्मी और तेज धूप से बचाव के लिए लोग संसाधनों का इस्तेमाल करने से परहेज नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके सामने कोई ज्यादा विकल्प भी नहीं हैं। गमछे आदि से चेहरे ढक कर बाहर निकलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही। बाजार में दोपहर से रौनक कम होने लगी। करीब तीन बजे के बाद चहल पहल बढ़ी तो बाजार में रौनक लौट आई। इसका असर दुकानदारी पर भी पड़ने लगा है। गर्मी में वृद्धि के साथ ही पालेज की फसल में तरबूज, खरबूजा और ककड़ी आदि की बिक्री भी बढ़ गई है। इसके साथ ही शीतल पेय भी खूब पीकर लोग गला तर कर रहे हैं।