फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   153 train drivers Deficiency Izatnagar grappling Board

153 रेल चालकों की कमी से  जूझ रहा इज्जतनगर मंडल

Thu, 08 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 08 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
153 train drivers Deficiency Izatnagar grappling Board
चालकों की कमी से  जूझ रहा इज्जतनगर मंडल - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
एनई रेलवे के मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने मथुरा से बरेली जंक्शन तक तीन दर्जन पैसेंजर ट्रेन और चलाए जाने की मांग की। इस बारे में उन्होंने कहा कि रेल मंत्री और एनईआर के जीएम को अवगत कराएंगे। मंडल में 153 रेल चालकों की कमी है, इससे रेल संचालन प्रभावित हो रहा है, लेकिन रेलवे विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन

चतुर्वेदी ने कहा कि इज्जतनगर मंडल में 153 रेल चालकों और 152 सहायकों की कमी है, क्योंकि संरक्षा से प्रतिवर्ष पांच से सात फीसदी कर्मचारियों की कमी होती जा रही है। इससे कर्मचारियों को 12 घंटे से अधिक काम करना पड़ रहा है, रेलवे संरक्षा प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही वेतन संबंधी तमाम मांगों को पूरा किए जाने के लिए होने वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए कर्मचारियों से तैयार रहने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

मंडल मंत्री कामरान अहमद ने कहा कि बदायूं में करीब 100 से अधिक आवास हैं, जिनकी स्थिति बदतर है। यहीं नहीं, रेलवे की अधिकांश कालोनियां बदहाल हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुलेट ट्रेन चलाने के लिए सरकार के पास धनराशि है, लेकिन रेलवे की बुनियादी सुविधाओं के लिए खजाना खाली है। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने हेल्पर टेक्निीशियन शरद की शिकायत की तो बसंत चतुर्वेदी ने रेलवे के सीनियर डीईई से मामले की शिकायत यहां से हटाए जाने की मांग की। इस मौके पर एसडी शर्मा, जगवीर सिंह यादव, सोमनाथ बनर्जी, बृजभूषण, मीहिर भट्टाचार्य, आनंद कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा, पारस चंद्र प्रवीण, राजीव यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed