फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रधानाध्यापक का वेतन और तीन आंगनबाड़ी वर्कर का रोका मानदेय

प्रधानाध्यापक का वेतन और तीन आंगनबाड़ी वर्कर का रोका मानदेय

Fri, 03 May 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक का वेतन और तीन आंगनबाड़ी वर्कर का रोका मानदेय
बदायूं। शिकायतें मिलने पर डीएम दिनेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम बिल्सी ने ब्लॉक अंबियापुर के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें दो केंद्रों पर आंगनबाड़ी वर्कर और न ही कोई बच्चा मिला। इस पर तीन आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय और प्राथमिक स्कूल हैबतपुर के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले प्रधानाध्यापक का डीएम ने वेतन रोका है।
विज्ञापन

गांव अंबियापुर के कुछ लोगों ने डीएम निदेश कुमार सिंह से आंगनबाडी केंद्रों पर बरती जा रही लापरवाही आदि के बारे में शिकायत की थी। इस पर डीएम ने एसडीएम बिल्सी को निरीक्षण के आदेश दिए। विगत 29 अप्रैल को एसडीएम ने सचिवालय स्थित भवन पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान न कोई बच्चा था और न ही कोई आंगनबाड़ी वर्कर। खबर मिलने पर आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित हो गई। एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट डीएम को भेज दी। डीएम ने तीन आंगनबाड़ी वर्कर के मानदेय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर का निरीक्षण किया। वहां पर इंजार्च प्रधानाध्यापक इंद्रपाल सिंह अनुपस्थित मिले, साथ ही निरीक्षण के दिन विद्यालय में पंजीकृत 276 के सापेक्ष मात्र 19 बच्चे उपस्थित मिले। एसडीएम में विद्यालय में एमडीएम में लापरवाही के साथ ही कई अन्य कमियां भी मिलीं। एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम नेे इंचार्ज प्रधानाध्यापक इंद्रपाल सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं, साथ ही जवाब-तलब भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed