फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम हो रहा हाइवे, लोग परेशान

अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम हो रहा हाइवे, लोग परेशान

Sun, 03 Feb 2019 05:18 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम हो रहा हाइवे, लोग परेशान
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है, जिसके कारण यहां दिन में कई बार जाम लगता है। लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है। हाईवे के अलावा नगर का बिल्सी और आंवला रोड भी अतिक्रमण का शिकार हो चुका है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने पिछले साल जून माह में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, लेकिन व्यापारियों से कहासुनी होने के कारण वह स्थगित हो गया। इस समय हालत ये है कि हाईवे पर दिन में अक्सर जाम जैसी स्थिति रहती है, जिससे छोटे बड़े वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल चलने वालों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर के रोडवेज पर खड़े रिक्शे भी अक्सर जाम का कारण बनते हैं। हालांकि नगर में एक रिक्शा स्टैंड भी बना हुआ है मगर उस पर कब्जे हो गए हैं। इधर बिल्सी और आंवला रोड पर भी दिन भर प्राइवेट वाहन खड़े रहते हैं। पुलिस भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है। रोड पर बनी दुकानों के दुकानदार या तो अपनी दुकान के सामान को फुटपाथ पर लगाते हैं या सामने ठेला आदि लगवा लेते हैं। कस्बे के लोगों ने इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन

--------------------
नगर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण की गंभीर समस्या है इसके लिए जल्दी हम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखेंगे और जल्द से जल्द अतिक्रमण को हटाया जाएगा। - शमा परवीन, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed