फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आंवला में डीजल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे

आंवला में डीजल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे

Wed, 03 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आंवला में डीजल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे
दबतोरी। बरेली-चंदौसी रेलवे लाइन पर मंगलवार रात आंवला तेल डिपो से डीजल उतारकर लौट रही ट्रेन की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं इससे बाद रेल विभाग में हड़कंप मच गया। सद्भावना एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को दबतोरी में छह घंटे तक खड़ा कर दिया गया। इसके बाद ट्रेक खाली कराकर गाड़ियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आंवला रेलवे स्टेशन के पास भारत पेट्रोलियम तेल डिपो बना हुआ है जिसमें एक मालगाड़ी ट्रेन रात दस बजे लगभग तेल डिपो में उतारकर लौट रही थी। उसी समय ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं और सिंगल लाइन होने के कारण रेलवे ट्रेक जाम हो गया। मंगलवार को दिल्ली से चलकर हाबड़ा को जाने बाली 4008 सद्भावना एक्सप्रेस दबतोरी रात नौ बजे पहुंच गई जिसे सुबह तीन बजे रवाना किया गया। अलीगढ़ बरेली-पैसेंजर ट्रेन जो रात 10 बजे बरेली जाती है, उसे सुबह पांच बजे, आगरा कैंट जो रात 10 बजे जाती है, उसे बुधवार सुबह छह बजे रवाना किया गया जिसे आंवला से बशारतगंज वापस भेजकर रेलवे लाइन को खाली किया गया। रात भर यात्रियों को समय से ट्रेन नहीं पहुंचने पर काफी परेशानी का सामना करना पडा। आधा दर्जन से अधिक मालगाड़ियों को भी जगह-जगह स्टेशनों पर रोककर खड़ा कर दिया। स्टेशन मास्टर योगेश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रेक खाली हो चुका है, ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed