फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं ...

लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं ...

Mon, 27 Aug 2018 02:42 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं ...
बदायूं/दातागंज/ अलापुर। मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई की कविता की यह पंक्ति शनिवार को यहां पहुुंची अस्थि कलश यात्रा में शामिल लोगों की जुबां पर थीं। अटलजी अमर रहें जब तक सूरज चांद रहेगा। अटलजी का नाम रहेगा। इन नारों के बीच मन से पूरी तरह भाव भावुक हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अस्थि कलश यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। कलशयात्रा को देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे बरेली के देवचरा से होती हुई सेनपुर पुल से दातागंज इलाके में प्रवेश किया। सेनपुर पुल पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया, कुशाग्र सागर, आरके शर्मा, धर्मेंद्र शाक्य, चेयरमैन आकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, यूपी कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन बीएल वर्मा पहले से कलश यात्रा के साथ थे। कलश यात्रा ने जैसे ही बदायूं की सीमा में प्रवेश किया वैसे ही हजारों की भीड़ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ी। वहां से रवाना होने के बाद कलश यात्रा बराई गांव, सुखौरा, ब्रह्मपुर, बौरा, नेता झुकसा, समरेर, भटौली और ढिलबारी होकर दातागंज नगर में पहुंची। नगर में घूमने के बाद ब्लॉक परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। नगर में लंबी-लंबी कतार में खड़ीं महिलाओं और पुरुषों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर माहौल को अटल मय बना दिया। वहां डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार भी यात्रा में मौजूद रहे। वहां से करीब दो बजे कलश यात्रा रवाना हुई। वहां से ढहरपुर होते हुए म्याऊं पहुंची। म्याऊं में श्रद्धांजलि सभा हुई। वहां से रवाना होने पर अलापुर में फूलों की वर्षा हुई। इसके बाद कई जगह होते हुई करीब साढ़े तीन बजे अलापुर रोड स्थित गौरी शंकर मंदिर, ओवरब्रिज, पुलिस लाइन, कचहरी, लावेला चौक, गोपी चौक, टिकटगंज होते हुए कृष्णा लॉन पहुंची। वहां से बिनावर होते हुए बरेली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस लाइन चौराहे पर एकत्र होकर अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा के दर्शन कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जोगपाल जी, जिला अध्यक्ष धीरज जी, अभिषेक सक्सेना, ऋषि रस्तोगी, वासुदेव शास्त्री, मुकेश वर्मा, नितिन कामठाना, मोहित सक्सेना, सोनू शर्मा, गीतेश शर्मा, शशांक गुप्ता व विशाल वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन गेट पर एसएसपी ने चढ़ाए फूल
जब कलश यात्रा पुलिस लाइन चौराहे होते हुए कचहरी की ओर से बढ़ रही थी। वहीं पुलिस लाइन मैदान के पास में एसएसपी अशोक कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों ने अस्थि कलश पर पुष्प चढ़ाए। वहीं कचहरी पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह समेत अधिवक्ताओं, अंबेडकर पार्क पर एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डीपी भारती, लावेला चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर, अंबा टाकीज पर चेयरमैन दीपमाला गोयल ने नगर पालिका परिषद के स्टाफ के साथ, लोटनपुरा पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मनोज मसीह, अरविंद वाल्मीकि ने समेत सैकड़ों लोगों के साथ यात्रा पर पुष्प अर्पित किए।

महिलाओं ने की पुुष्प वर्षा
महिला अस्पताल गेट के पास से लावेला चौक होते हुए गोपी चौक रोड पर महिलाएं रोड किनारे पुष्प लेकर खड़ी हो गई। जैैसे ही अटल जी की अस्थि कलश यात्रा वहां पर पहुंची, तो उन्होंने गाड़ी पर पुष्प वर्षा करना शुरू कर दिया।


निर्धारित समय से देरी से पहुंचा अस्थि कलश
अटल जी की अस्थि कलाश यात्रा बरेली से चलकर देवचरा, बल्लिया होते हुए सुबह साढ़े 11:30 बजे तक पहुंचना थी। मगर ढाई घंटे लेट अस्थि कलश यात्रा करीब दो बजे दातागंज पहुंची। वहीं बदायूं में करीब साढ़े तीन बजे अस्थि कलश यात्रा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed