फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मकान ढहा, महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

मकान ढहा, महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

Wed, 08 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मकान ढहा, महिला की मौत, पति और बच्चे घायल
दातागंज (बदायूं)। बारिश के दौरान शुक्रवार रात दातागंज इलाके के गनगोला गांव में एक मकान अचानक ढह गया। इससे घर में सोया पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

दातागंज तहसील क्षेत्र के गनगोला गांव निवासी अयूब का घर कच्ची मिट्टी से बना था। रोज की तरह शुक्रवार शाम अयूब, उसकी पत्नी 40 वर्षीय आसमा, आठ साल का बेटा कयूब और छह वर्ष की बेटी अलमता घर में सोए थे। ग्रामीणों के मुताबिक रात में करीब दो बजे हल्की बारिश हो रही थी। उसी दौरान अचानक अयूब का मकान ढह गया, जिससे घर में सो रहे अयूब और उसकी पत्नी-बच्चे मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने पर आवाज हुई तो आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो अयूब का घर मिट्टी के ढेर में तब्दील हो चुका था। उनके शोर मचाने पर कुछ ही देर में गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर देखा तो पूरा परिवार नीचे दबा था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर अयूब और उसके परिवार को बाहर निकाला। चारों को घायल हालत में बरेली जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अयूब की पत्नी आसमा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, शनिवार सुबह हादसे की सूचना दातागंज तहसील प्रशासन और पुलिस को दी गई। इस पर नायब तहसीलदार सोहन लाल ने टीम के साथ गनगोला गांव जाकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान ढहने की सूचना पर नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने पर दैवीय आपदा के तहत मृतक के परिवार को मुआवजे के चार लाख रुपये दे दिए जाएंगे।
- डीके सिंह, एसडीएम, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed