फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   श्रद्घालुओं ने दो दिन की मानी ज्येष्ठ पूर्णिमा, पहले दिन भी किया गंगा स्नान

श्रद्घालुओं ने दो दिन की मानी ज्येष्ठ पूर्णिमा, पहले दिन भी किया गंगा स्नान

Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
श्रद्घालुओं ने दो दिन की मानी ज्येष्ठ पूर्णिमा, पहले दिन भी किया गंगा स्नान
श्रद्धालुओं ने दो दिन की मानी ज्येष्ठ पूर्णिमा, किया गंगा स्नान
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर बुधवार को कम रही श्रद्धालुओं की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पसोपेश के बीच बुधवार को सैकड़ों लोगों ने कछला गंगाघाट पर पहुंचकर स्नान किया। पूर्णिमा हालांकि गुरुवार को भी बताई गई है लेकिन पहले दिन घाट पर जुटे श्रद्धालुओं में सर्वाधिक संख्या कासगंज के आसपास इलाके और राजस्थानियों की रही। श्रद्धालुओं ने घाट पर पूजा-अर्चना भी की।

कछला गंगाघाट पर स्नान का दौर तड़के से ही शुरू हो गया। गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी रही। महिलाओं ने संकीर्तन किया। दोपहर तक गंगा स्नान का दौर चला। घाट पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। बदायूं जिले के श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। सर्वाधिक श्रद्धालु कासगंज के आसपास और राजस्थान से पहुंचे। ब्राह्मणों और घाट पर प्रसाद विक्रेताओं की मानें तो पुरुषोत्तम मास की वजह से इस बार दशहरा भी दो बार मनाया गया था। आचार्य प्रभुदास प्रवीण जी महाराज ने बताया कि बुधवार को चौदस है। ऐसे में बुधवार को पूर्णिमा नहीं मनाई जानी चाहिए। असल में ज्येष्ठ पूर्णिमा गुरुवार को ही है। गंगा स्नान करने वालों की संख्या गुरुवार को ही ज्यादा रहेगी। इसी के चलते नगर पंचायत और राजस्व कर्मियों ने घाट पर दो दिन के लिए व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed