फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   13 सौ बेरोजगारों को 37 कंपनियों ने दिया रोजगार

13 सौ बेरोजगारों को 37 कंपनियों ने दिया रोजगार

Sat, 05 May 2018 08:56 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
13 सौ बेरोजगारों को 37 कंपनियों ने दिया रोजगार
फोटो-11-
विज्ञापन

13 सौ बेरोजगारों को 37 कंपनियों ने दिया रोजगार
इस्लामियां इंटर कॉलेज में लगा रोजगार मेला
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ग्राम स्वराज अभियान के तहत इस्लामियां इंटर कॉलेज में आजीविका, कौशल विकास मिशन रोजगार मेला व स्वरोजगार शिविर आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1300 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों की 37 कंपनियों ने नियुक्त पत्र दिए।

शनिवार को मुख्य अतिथि उप्र सरकार के नवनियुक्त समाज कल्याण निगम अध्यक्ष बीएल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि सबको हुनर सबको रोजगार उपलब्ध कराया जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि पहले लोगों को नौकरी पाने के लिए कंपनियों में जाना पड़ता था। अब कंपनियां खुद आकर आकर नौकरियां दे रही हैं। इस सरकार में बिचैलियों का खेल समाप्त हो गया है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार का सपना है की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास हो तथा सभी को रोजगार उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक रोजगार मेला है। उन्होंने कहा जो युवा नौकरी पाने से वंचित रह गए उनके लिए फिर से मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, अविनाश कुमार, जितेंद्र सक्सेना, अंकित मौर्य, सुधीर श्रीवास्तव, लोकेश कुमार शर्मा, एसके बसु, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed