{"_id":"5a8583094f1c1b0a7b8b7304","slug":"151518699273-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई उपभोक्ताओं के नहीं आए महीनों से बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई उपभोक्ताओं के नहीं आए महीनों से बिजली बिल
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं जागा बिजली विभाग
कई उपभोक्ताओं के नहीं आए महीनों से बिल
सता रहा है कहीं देना न पड़े अतिरिक्त ब्याज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बिजली की भूमिगत लाइन पड़ने के बाद उससे जुड़े सिविल लाइन इलाके के कई उपभोक्ताओं के बिल कई माह से नहीं पहुंचे हैं, जिसकी वजह से संबंधित उपभोक्ता परेशान हैं। उनका कहना है कि अब बिल के साथ ब्याज भी लगकर आ सकता है। इधर, अधीक्षण अभियंता का कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
बिजली चोरी रोकने को शहर में पिछले साल भूमिगत केबल डाली गई। शहर के ज्यादातर हिस्से में यह केबल डाली जा चुकी है। शहर के सिविल लाइंस इलाके में जिन गलियों में यह केबल पड़ चुकी है उन स्थानों के उपभोक्ताओं को उससे जोड़ा जा चुका है। डीएम रोड सतेती हाउस वाली गली के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से उनकी लाइन भूमिगत केबल से जोड़ी गई है तब से उनका बिल भी नहीं आया है। तीन से चार माह हो चुके हैं बिल को आए बगैर। बताया कि उन्होंने मीटर रीडर से भी कहा मगर उसने भी कभी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। एक बार कहा कि मीटर जोड़े जाने के समय जो रसीद मिली है उसे कार्यालय में जमा करना होगा। उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने उस रसीद को भी खंड कार्यालय में जमा कर दिया है फिर भी बिल नहीं आया है?
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे हर माह बिल भुगतान करते रहे हैं ताकि किसी तरह का ब्याज नहीं लगे। अब उन्हें चिंता सता रही है कि भविष्य में आने वाले बिल में कहीं ब्याज लगकर न आए, जबकि बिल न भेजे जाने के मामले में विभागीय लापरवाही है।
विज्ञापन
वर्जन-
इस बारे में जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास आती है तो उसे दूर कराया जाएगा। फिर भी पता कर रहे हैं कि उपभोक्ताओं के बिल क्यों समय से नहीं पहुंचे हैं। यदि विभागीय लापरवाही है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-मधुप श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता