फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लखनऊ से आई टीम का उसावां सीएचसी पर छापा

लखनऊ से आई टीम का उसावां सीएचसी पर छापा

Wed, 20 Dec 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आई टीम का उसावां सीएचसी पर छापा
सीएचसी का निरीक्षण करते टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
उसावां। लखनऊ से आई टीम ने मंगलवार को उसावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छापा मारा। टीम ने सबसे पहले जेएसवाई से संबंधित रजिस्टर चेक किए।
विज्ञापन

टीम लीडर डॉ वंदना सिंह ने यहां भर्ती प्रसूताओं से अस्पताल में सुविधाओं के संबंध में बातचीत की। स्टाफ नर्स नेहा वर्मा, रेखा यादव व मेटर्न नर्स प्रतिभा कांत से प्रसव के संबंध में पूछा। टीम लीडर ने नर्स से कई सवाल भी किए। उनके पूछने पर स्टाफ नर्स नेहा वर्मा ने बताया की यहां कोई महिला चिकित्सक नहीं हैं। टीम लीडर डॉ वंदना ने सुरक्षित प्रसव कराने के तौर तरीके भी बताए। टीम में शामिल डॉ अंकुर ने कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। डॉ वंदना ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ शाकिर हुसैन से दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में पूछा। इस मौके पर पर्यवेक्षक शैलेंद्र सिंह , कोल्ड चैन मॉनीटर डूंगर सिंह , राजीव कुमार, एल टी नैपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed