फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एडी हेल्थ का जिला महिला अस्पताल में छापा

एडी हेल्थ का जिला महिला अस्पताल में छापा

Fri, 17 Nov 2017 12:09 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
एडी हेल्थ का जिला महिला अस्पताल में छापा
समीक्षा करतीं एडी हेल्थ। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। मरीजों के तीमारदारों से रुपये लेने और डॉक्टरों के अक्सर गायब रहने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (एडी) डॉ. प्रमिला गौड़ ने जिला महिला अस्पताल पर छापा मारा। उन्होंने प्रसव कक्ष समेत अन्य सभी का सघन निरीक्षण किया। शौचालय और प्रसव कक्ष में सफाई ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी भी जताई। इसी बीच एक स्टाफ नर्स की एडी और सीएमओ से नोकझोंक भी हुई। स्पष्टीकरण लेने के बाद उसे हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं। एडी ने मरीज और उनकी तीमारदारों से बात भी की।
विज्ञापन

एडी दोपहर करीब एक बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। साथ में सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा भी थे। एडी सबसे पहले प्रसव कक्ष को देखने पहुंचीं। पाया कि वहां पर सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। साथ ही डिलीवरी सेट का रखरखाव भी ठीक नहीं हैं। इस पर वह खफा हो गईं। देखा कि कम से कम छह डिलीवरी सेट होने चाहिए थे मगर मौके पर मात्र एक ही मिला। शौचालय में भी बेहद गंदगी थी। इस पर उन्होंने शौचालय में तत्काल सफाई कराने या फिर दूसरा बनवाने के निर्देश दिए। ऑक्सीजन सिलेंडरों को भी चेक किया। जो सही थे। एडी ने नवजात सघन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) का भी जायजा लिया। इसमें 12 बैड हैं किंतु एक मात्र शिशु वहां भर्ती था। एडी ने कहा कि जब इतना अच्छा सिस्टम यहां पर मौजूद है फिर बाहर क्यों रेफर किया जाता है। लिहाजा, इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। जो आधुनिक चिकित्सा सुविधा मौजूद है उसका लोगों को लाभ मिलना चाहिए। सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा ने एडी को अवगत कराया है कि उन्होंने जिला अस्पताल में कार्यरत दो बाल रोग विशेषज्ञ को नियमित एसएनसीयू को देखने के निर्देश दिए हैं। सो वह रोजाना यहां आते हैं। संविदा पर कार्यरत डॉ.राजीव रोहतगी भी ड्यूटी पर रहते हैं। इस पर एडी ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

---
स्टाफ नर्स से मांगा स्पष्टीकरण
एडी के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स फिरदौस से कहासुनी भी हो गई। सीएमओ ने बताया कि उक्त स्टाफ नर्स एडी और उन्हीं से नोकझोंक करने लगी थी। स्टाफ नर्स की शिकायत रही हैं। सो एडी ने स्पष्टीकरण लेने के साथ ही उसे हटाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि यह स्टाफ नर्स काफी समय से यहां पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला चिकित्सक साइन करके चलीं जातीं है नर्सिंग होम पर
सीएमओ ने बताया कि शासन और विभागीय अधिकारियों तक यह शिकायत पहुंची है कि महिला चिकित्सक ड्यूटी पर आने के बाद हस्ताक्षर करके चलीं जातीं हैं और अपने नर्सिंग होम पर काम करतीं हैं। बाद में 12 एक बजे के आसपास फिर आ जातीं हैं। यह भी शिकायत रही है कि मरीज और उनके तीमारदारों से रुपये लिए जाते हैं। सो एडी ने मरीजों और तीमारदार से बात भी की। सीएमओ ने बताया कि ड्यूटी से नदारद रहने वालीं डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी।

------------
बाल रोग विशेषज्ञ राजीव रोहतगी फिर तैनात
सीएमओ ने बताया कि सेवानिवृत्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव रोहतगी की संविदा फिर से बहाल हो गई है। करीब एक माह पहले उनकी संविदा खत्म हो गई थी। लिहाजा, डॉ.रोहतगी जिला महिला अस्पताल में फिर से काम करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed