{"_id":"59f559e64f1c1b6f548b9a85","slug":"151509251558-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुतिया पुलिया टोल टैक्स मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुतिया पुलिया टोल टैक्स मुक्त
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुतिया पुलिया टोल टैक्स मुक्त
लाखों श्रद्धालुओं को होगा फायदा, किसान भी खुश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/कादरचौक। ककोड़ा मेला आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहा। वजह, सुतिया पुलिया पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स से उन्हें मुक्ति मिल गई।
मेला ककोड़ा में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा अन्य राज्यों के लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सुतिया पुलिया पर वाहनों से अच्छा खासा टोल टैक्स वसूला जाता था। कुछ वर्षों से जनप्रतिनिधियों के प्रयास से टोल टैक्स से मुक्ति मिलती रही, लेकिन इस साल टोल टैक्स को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) अशोक कुमार यादव ने बताया कि सुतिया पुलिया टोल टैक्स फ्री हो गई है। इस संबंध में जिला पंचायत को 2.55 लाख रुपये अदा कर दिए गए हैं। लिहाजा, अब किसी श्रद्धालु से सुतिया पर कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।
----------
मेला ककोड़ा में लगाए गए हैं 230 सफाई कर्मचारी
कादरचौक। मेला ककोड़ा में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 230 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विशाल भू-भाग में लगने वाले मेला ककोड़ा में गंदगी न रहे इसके लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है। हालांकि कई दिनों से मेला परिसर में सफाई का काम चल रहा है। जिला पंचायत प्रशासन के अनुसार मेेले में जिले की विभिन्न नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के 70, जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से 130 और जिला पंचायत के 30 सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इस तरह कुल 230 सफाई कर्मचारी मेले की सफाई व्यवस्था को संभाल रहे हैं। व्यवस्था का निरंतर जायजा लेने को सात सेक्टरों के पर्यवेक्षकों के साथ ही एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पर्यवेक्षक रोजाना नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
बताते हैं कि पर्यवेक्षक अपनी निगरानी में अपने-अपने सेक्टर में सफाई करा रहे हैं।
----
चुनाव का असर, जिला पंचायत के एई और जेई की लगी ड्यूटी
कादरचौक। निकाय चुनाव से मेला ककोड़ा प्रभावित होने लगा है। मेले की जिम्मेदारी जिला पंचायत की रहती है सो कई दिनों से मेले में व्यवस्था संभाल रहे जिला पंचायत के एक सहायक अभियंता और पांच अवर अभियंताओं को निकाय चुनाव के लिए आरओ-एआरओ बनाया गया है। चुनाव ड्यूटी आते ही वे यहां से चले गए।