फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   150 meter long Chak Marg was freed from encroachment in Barnaumi

Budaun News: बड़नौमी में 150 मीटर लंबे चकमार्ग को कराया कब्जा मुक्त

Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
150 meter long Chak Marg was freed from encroachment in Barnaumi
बड़नौमी में चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराती टीम। संवाद
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर एवं तहसील की संयुक्त टीम ने बुधवार को क्षेत्र के गांव बड़नौमी में करीब 150 मीटर चकमार्ग को खाली कराया। इसके बाद ट्रैक्टर से जुतवा कर भूमि को समतल कराया।
विज्ञापन

अंबियापुर ब्लॉक की बीडीओ शैली गोविल व नायब तहसीलदार बदन सिंह ने बताया कि गांव बड़नौमी में एक किसान ने करीब 150 मीटर लंबे चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया था। इससे अन्य किसानों को खेत में जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उसे लेकर गांव के लोगों ने डीएम से समाधान दिवस में शिकायत की थी। बुधवार को राजस्व और विकास खंड की टीम ने इस चकमार्ग की पैमाइश कराने के बाद खाली करा दिया। इस मौके पर ग्राम सचिव दीपक कुमार, चंद्रप्रकाश, रविंद्र पटेल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed