फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 police stations in the district, the bank filed in old notes

जिले के 15 थानों ने बैंक में जमा कराए पुराने नोट

Thu, 29 Dec 2016 12:05 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसपी के अनुरोध में कोर्ट ने दी थी इसकी अनुमति
 जिले के 15 थानों ने बुधवार को मालखानों में रखे पुराने नोट बैंक के जरिए राजकीय खाते में कोषागार में जमा करा दिए। तीन दिन पहले ही एसएसपी महेंद्र यादव के अनुरोध पर कोर्ट ने इसकी अनुमति दी थी। बाकी के थानों ने भी पुराने नोट जमा कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोटों को अवैध घोषित कर दिया था। जिले के 22 थानों में करीब 1.50 करोड़ रुपये के मुकदमाती पुराने नोट हैं। एसएसपी महेंद्र यादव ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर अपील की थी कि पुराने नोटों के निस्तारण के संबंध में आदेश दिया जाए। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के बाद मुकदमाती नोटों को नियमानुसार राजकीय पक्ष में बैंक के जरिए कोषागार में जमा करने को फैसला दिया था। बुधवार को पुलिस ने नोटों को जमा करने का काम शुरू कर दिया। करीब 15 थानों ने पुराने नोट जमा कर दिए हैं। बाकी के थानों ने भी इस संबंध में सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed