फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 august

तिरंगा यात्राओं से देश भक्ति की अलख जगाई

Mon, 15 Aug 2022 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
15 august
बिल्सी में मुस्लिम समाज द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके तहत लोगों ने जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकालीं। कोई पैदल, तो कोई साइकिल से तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ। इस दौरान लोगों में देश भक्ति की अलख जगाई गई।
विज्ञापन

शहर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से पीआरडी ने विकास भवन से साइकिल से तिरंगा यात्रा प्रभारी जिला युवा कल्याण/ प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मोहम्मद रुहेल आजम, राहुल चौबे के नेतृत्व में निकाली।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी अरुणा, किरण के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। बड़े सरकार पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज अल्वी के नेतृत्व मे मुस्लिम समाज के लोगों तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव। सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कस्बे के हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता, संजय गुप्ता, ईओ रवि चंद्र, यशवीर सिंह, नौरंगपाल, अनिल सिंह, राम शर्मा मौजूद रहे।
बिल्सी। नगर के सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसको धाम संचालक मटरुमल शर्मा महाराज व विधायक हरीश शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, डॉ.राजा बाबू वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
वहीं मोहल्ला संख्या आठ कोठी वाली मस्जिद से मुस्लिम समाज के युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर इकरार अहमद, गुड्डू कुरैशी, यासीन फारुखी, जरीफ मलिक, अजमल खान मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली, इधर क्षेत्र के गांव सतेती में भाकियू लोक शक्ति जिला अध्यक्ष बबलेश सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव को लेकर कई कार्यक्रम हुए। इस मौके पर उप प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
मूसाझाग। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के नेतृत्व में गांव महरोली, तिगलापुर, गंगपुर, सराय पिपरिया, मोसमपुर, हथिनीभूड़ आदि गांवों में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह,शिवकांत शर्मा, चेतन पाठक आदि मौजूद रहे।
दबतोरी। रैली की शुरुआत चौकी प्रभारी वारिस खान ने की। यात्रा में पुलिस वाले भी तिंरगा लेकर चले। इस मौके पर वीरेंद्र भारती, अंशु भारती, अनिल भारती, राजाराम भारती, पन्ना लाल मौजूद रहे।

उसावां। संतोष कुमारी महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं व स्टाफ ने भाजपा नेता शैलेश पाठक के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर मयंक मिश्रा, प्रवीन, पंकज मिश्रा, राजन, अंकित पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed