{"_id":"64c2cfae8429934ac60e8e77","slug":"14th-installment-reached-the-account-of-three-lakh-farmers-badaun-news-c-123-1-sbly1001-1679-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीन लाख किसानों के खाते में पहुंची 14वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीन लाख किसानों के खाते में पहुंची 14वीं किस्त
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि : डीबीटी के माध्यम से की गई हस्तांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त जारी कर दी है। इसका सजीव प्रसारण शहर के कृष्णा लाॅन में दिखाया गया। तीन लाख किसानों के खाते में 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से पहुंच गई है।
यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि मोदी की ही देन है जो किसानों को अब किसी के आगे नहीं झुकना पड़ता है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
वहीं डीएम मनोज कुमार सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सीडीओ केशव कुमार, जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिल्सी। किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का सजीव प्रसारण किसान बीज सहकारी समिति गल्ला मंडी पर हुआ। जिला पंचायत सदस्य मोरसिंह लोधी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को हर संभव सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। तुषार, जितेंद्र गंगवार, दीपक गुप्ता. गजेंद्र सिंह चौहान, कुलदीप शर्मा, ललितेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
मुजरिया। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 14 वीं किस्त के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग से लिपिक विजय प्रताप सिंह व चेयरमैन के पति ओमप्रकाश सागर ने किसानों के साथ वार्तालाप किया। इस मौके पर योगेश तोमर, कल्लू सिंह पाल आदि मौजूद रहे।