{"_id":"5ccb4729bdec22077f3ac95a","slug":"141556825897-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर के पास ट्रक का पट्टा टूटा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर के पास ट्रक का पट्टा टूटा, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बीएसए दफ्तर के पास गुरुवार सुबह एक लोडेड ट्रक का पट्टा टूट गया। कई घंटों बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। इस दौरान पुलिस लाइन चौराहे पर कई बार जाम जैसी स्थिति रही।
सुबह अलापुर की ओर से आ रहा एक लोडेड ट्रक ओवरब्रिज से नीचे उतरा ही था कि बीएसए दफ्तर के पास अचानक ही उसका पट्टा टूट गया। उसके आगे का पहिया जमीन में घुस गया, जिससे ट्रक एक तरफ काफी झुक गया। दोपहर को क्रेन के जरिये इस ट्रक को सड़क से हटाया गया। मुख्य सड़क पर ट्रक का पट्टा टूट जाने से ट्रैफिक वन-वे हो गया। इस दौरान पुलिस लाइन चौराहे पर कई बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे पुलिस कर्मियों को भी बेहद दिक्कत उठानी पड़ीं। ट्रक के यहां से हट जाने के बाद ही ट्रैफिक सुचारू हो सका। बताया गया कि ट्रक मुरादाबाद की ओर जा रहा था।