{"_id":"5c372f0bbdec22737a3664ba","slug":"141547120395-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर गुरुओं को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर गुरुओं को मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर गुरुओं को मिला सम्मान
उझानी (बदायूं)। श्री ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज में अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने हिंदी को बहुपयोगी भाषा बताते हुए कहा कि इससे ही देश का मान बढ़ा है। यही एक ऐसी भाषा है जिसका विदेश में भी सम्मान किया जाता है।
कॉलेज परिसर में गोष्ठी के दौरान प्रबंधक श्री शर्मा ने हिंदी का बढ़ावा देने वाले साहित्यकारों की तारीफ की। कहा कि हिंदी सरल, सौम्य और शिष्टाचार सिखाने वाली भाषा है। देश के साहित्यकारों और महापुरुषों ने हिंदी भाषा में गीतों और कविताओं के जरिए विश्व का मार्गदर्शन किया है। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने हिंदी को हृदयस्पर्शी व राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली भाषा करार दिया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने मातृभाषा को ऊर्जा प्रदान करने वाली भाषा बताया। गोष्ठी में प्रबंधक ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर आनंद सिंह राघव, अजब सिंह यादव, रवीश शर्मा, संदीप कुमार, तष्मेंद्र यादव, रामस्नेही शर्मा, शालिनी शर्मा, रश्मि यादव, स्नेहलता शर्मा, नीलोफर आदि मौजूद थे।